फ्रेंड्स फेम एक्टर Matthew Perry का निधन, हॉट बाथ टेब में डूबने से हुई मौत

फ्रेंड्स फेम एक्टर Matthew Perry का निधन, हॉट बाथ टेब में डूबने से हुई मौत

Friends Star Matthew Perry Dead: फ्रेंड्स फेम मैथ्यू पेरी का आज निधन हो गया। उन्होंने 54 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि मैथ्यू की मौत हॉट टब में डूबने से हुई। इस खबर के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। क्योंकि वह एक मशहूर अभिनेता थे और उन्होंने कम उम्र में ही सेक्सस को हासिल कर लिया था।

54 साल की उम्र में फ्रेंड्स फेम एक्टर का निधन

दरअसल मैथ्यू पेरी एक अमेरिकी-कनाडाई अभिनेता थे। बताया जा रहा है कि मैथ्यू पेरी 54 साल के थे और अभिनेता अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में हॉट टब में मृत पाए गए थे। उन्हें टीवी सिटकॉम 'फ्रेंड्स-लाइक अस' के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने चैंडलर बिंग का किरदार निभाया था।

माता-पिता के तलाक के बाद शुरू किया अभिनय का करियर

आपको बता दें कि मैथ्यू पेरी अभिनेता जॉन बेनेट पेरी और कनाडाई प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के एक समय के प्रेस सचिव सुजैन मैरी लैंगफोर्ड के बेटे हैं। उनका जन्म 19 अगस्त 1969 को विलियमस्टाउन में हुआ था। जब पेरी 1 साल की थी, तब उसके माता-पिता का तलाक हो गया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 'चार्ल्स इन चार्ज' के जरिए की थी।

मैथ्यूज 'बेवर्ली हिल्स 90210' और 'ए नाइट इन द लाइफ ऑफ जिमी रियरडन' में भी दिखाई दिए। लेकिन उन्हें असली प्रसिद्धि टीवी सिटकॉम 'फ्रेंड्स' से मिली। यह सीरीज 22 सितंबर 1994 को शुरू हुई और 6 मई 2004 को खत्म हुई। इस दौरान 236 एपिसोड वाले 'फ्रेंड्स' के दस सीजन प्रसारित किए गए। फ़ूल्स रश इन, ऑलमोस्ट हीरोज, द होल नाइन यार्ड्स, सहित कई फिल्मों में काम किया है।

Leave a comment