50 सालों में पहली बार महिला करेंगी रावण दहन, बॉलीवुड से है इसका खास नाता

50 सालों में पहली बार महिला करेंगी रावण दहन, बॉलीवुड से है इसका खास नाता

Entertainment: देश में आज रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह रावण और उसके दोनों भाई कुंभकर्ण मेघनाथ के पुतले जलाने के लिए तैयार हैं। इसी बीच कंगना रनौत भी इस साल रावण दहन में शामिल होंगी। इतना ही नहीं ऐसा करने वाली कंगना रनौत देश की पहली महिला बन जाएंगी। एक्ट्रेस रावण दहन के लिए दिल्ली के लव-कुश रामलीला मैदान पहुंचेंगी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

कंगना रनौत दिल्ली में करेंगी रावण दहन

दरअसल कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। साथ ही ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में कंगना बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,हर साल लाल किले पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम मे पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई महिला रावण का पुतला दहन करेगी। जय श्री राम।"

इस दिन होगी कंगना की नई फिल्म

इसके साथ ही कंगना ने अपने फैन्स से 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही उनकी फिल्म तेजस को देखने की भी गुजारिश की। दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के मुताबिक, यह फैसला संसद से पास हुए महिला आरक्षण बिल के समर्थन में लिया गया है। सितम्बर में।

एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'चाहे कोई फिल्म स्टार हो या कोई राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी शामिल होता है। अतीत में, हमने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है। फिल्म स्टार अजय देवगन और जॉन अब्राहम यहां आ चुके हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था।उन्होंने कहा कि हमारे आयोजन के 50 वर्षों में पहली बार, यह एक महिला होगी जो रावण दहन करेगी।

Leave a comment