
ENTERTAINMENT: बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली देशी गर्ल आज अपने 43वां जन्मदिन मना रही है। प्रिंयका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से मदहोश किया है और अब हॉलीवुड में काबिलियत से चार चांद लगा रही हैं। 18जुलाई 1982के दिन इस दुनिया में कदम रखने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म वैसे तो झारखंड (उस वक्त बिहार) के जमशेदपुर में हुआ था, लेकिन उनका बचपन उत्तर प्रदेश के बरेली में बीता।
कई शहरों में गुजारा बचपन
प्रियंका के पैरेंट्स अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे, जिसके चलते उनका तबादला अलग-अलग शहरों में होता रहता था। यही वजह रही कि प्रियंका का बचपन अलग-अलग शहरों में बीता. पहले उन्होंने ब्यूटी कॉन्टेस्ट अपने नाम किए, उसके बाद सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। बता करें उनके फेयर की तो उनके कई एक्टर के साथ नाम जुड़ चुके है।
असीम मर्चेंट संग जुड़ा नाम
दरअसल सबसे पहले एक्ट्रेस का असीम मर्चेंट संग नाम जुड़ा। उस समय एक्ट्रेस ने सिनेमा की दुनिया में नया कदम रखा था। हालांकि बॉलीवुड डेब्यू के वक्त उनका ब्रेकअप हो चुका था। उस वक्त प्रियंका इतनी ज्यादा तनाव में रहती थीं कि आत्महत्या तक करना चाहती थीं.।
हरमन ने भी जीता था एक्ट्रेस का मन
फिल्म लव स्टोरी 2050में काम करते-करते प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा काफी करीब आ गए थे। कहा जाता है कि यह रिश्ता करीब पांच साल तक चला, लेकिन हरमन का करियर फिल्मी ट्रैक से उतरते ही हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया।
शाहिद संग भी परवान चढ़ा था इश्क
प्रियंका चोपड़ा का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा था। इस बात का तब पता चला जब एक बार इनकम टैक्स की टीम ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर सुबह-सुबह रेड की थी तो दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। उस वक्त वह बॉक्सर में थे। लेकिन कई साल बाद शाहिद ने एक इंटरव्यू में प्रियंका को डेट करने की बात कबूली थी।
निक जोनस को बनाया जीवनसाथी
साल 2018 के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर की खबरें सामने आईं। कुछ दिन बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया और एक दिसंबर 2018 के दिन सात फेरों में एक-दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए बांध लिया।
Leave a comment