आलिया भट्ट के बाद ये एक्ट्रेस बनने वाली है मां! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आलिया भट्ट के बाद ये एक्ट्रेस बनने वाली है मां! नाम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु काफी लंबे समय के बाद सुर्खियों में आई है। बिपाशा बसु और उनके पति करण ग्रोवर की मुलाकात अलोन के फिल्म सेट पर हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों की दोस्ती को प्यार में बदल गर्ई। वहीं कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने बिना देरी किए साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

वहीं अब खबर आ रही है कि शादी के 6 साल बाद बिपाशा और करण माता-पिता बनने वाले है। बता दें कि दोनों ने इस खबर को सिरे से नकार दिया है। लेकिन अब खबरे सामने आ रही है कि इनके घर जल्द ही किल्कारी गूंजने वाली है। हालांकि इस खबर पर दोनों में से किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक अपने माता-पिता बनने के लिए दोनों बेहद खुश और एक्साइटेड है। ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब फैंस को बेसब्री से बिपाशा और करण के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

दरअसल दोनों ने अपनी शादी के 6 साल पूरे कर लिए है। दोनों को बॉलीवुड का मोस्ट लवेबल कपल कहा जाता है और कहा भी क्यों ना जाए, आखिरकार दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जताते रहते है। वहीं अपने मैरिज एनीवर्सरी पर बिपाशा बसु ने अपने पति करण ग्रोवर के लिए सोशल मीडिया पर काफी खुबसूरत पोस्ट लिखा था जिसमें कहा था कि मेरे चेहरे और आंखों में खुशी की वजह तुम हो। जिस दिन से तुमसे मिली हूं,उस दिन से प्यार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। करण ने भी इसी अंदाज में अपनी प्यारी बीवी को शादी के 6 साल पूरे होने की बधाई दी थी।

Leave a comment