एक्टर श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

एक्टर श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा,  मुंबई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Entertainment: अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी हालत अब स्थिर है। बताया जा रहा है कि एक्टर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई वह नीचे जमीन पर गिर गए। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा

जानकारी के अनुसार, एक्टर फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट की एक वीडियो भी शेयर की है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस बेहोश होकर गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित Bellevue में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

बताया जा  रहा है कि शूटिंग के वक्त एक्टर की तबीयत एकदम सही थी। वो सेट पर मस्ती भी कर रहे थे। शूटिंग के बाद वो घर गए। उसने अपनी पत्नी से शिकायत की कि वह बेचैन और बेचैनी महसूस कर रहा है। इसके बाद एक्टर बेहोश हो गए. पत्नी दीप्ति उन्हें तुरंत अस्पताल ले गईं। फैंस और सेलेब्स श्रेयस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द वो डिस्चार्ज होकर सही सलामत घर लौटें।

Leave a comment