पहले ही दिन यशस्वी-शुभमन की तूफानी बल्लेबाजी के आगे झुका इंग्लैंड, रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ENG vs IND 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारियों की देन, भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवरों में 359/3 रन बनाए। यह इंग्लैंड में भारत का टेस्ट क्रिकेट में पहले दिन का सबसे ज्यादा स्कोर है। जिसने 2022 में एजबेस्टन में बनाए गए 338 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारतीय बल्लेबाजी का जलवा
टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जो दिन के अंत तक गलत साबित हुआ। यशस्वी जायसवाल (101 रन, 158 गेंद, 16 चौके, 1 छक्का) ने अपने पहले इंग्लैंड दौरे पर शतक जड़कर इतिहास रचा। वे लीड्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट पारी में शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी पारी में क्रैंप्स की परेशानी के बावजूद मजबूती और तकनीक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कप्तान शुभमन गिल (127* रन, 175 गेंद, 14 चौके) ने अपने पहले टेस्ट कप्तानी मैच में शतक लगाकर विराट कोहली, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विजय हजारे जैसे दिग्गजों की सूची में जगह बनाई। उनकी शांत और आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बेबस कर दिया। गिल ने विशेष रूप से क्रिस वोक्स के खिलाफ शानदार ड्राइव और फ्लिक शॉट्स खेले जिसने दर्शकों को शांत कर दिया।
इंग्लैंड की गेंदबाजी बेदम
इंग्लैंड की गेंदबाजी पूरी तरह से बिखरी नजर आई। बेन स्टोक्स (2/43) ने यशस्वी और साई सुदर्शन (0) को आउट कर कुछ राहत दिलाई, लेकिन गिल और उप-कप्तान ऋषभ पंत (65* रन) ने चौथे विकेट के लिए 138 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। केएल राहुल (42) और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की, लेकिन सुदर्शन का डेब्यू कुछ खास नही रहा।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स की झड़ी
-
गिल और जायसवाल तीसरे भारतीय जोड़ी बने, जिन्होंने विदेशी धरती पर पहले दिन दो शतक जड़े।
-
भारत का 359/3 इंग्लैंड में पहले दिन का सबसे ज्यादा स्कोर है।
-
यशस्वी ने अपने 20 टेस्ट में 1899 रन बनाए, औसत 54 से अधिक।
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गिल की जमकर तारीफ की जबकि यशस्वी को भारत का भविष्य बताया। इंग्लैंड के लिए दूसरा दिन चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ा है। क्या गिल और पंत भारत को 500 के पार ले जाएंगे? यह देखना बेहद रोमांचक होगा।
Leave a comment