TWITTER के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, Musk ने बताई असली वजह

TWITTER के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, Musk ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को जब से ट्विटर की कमान सौंपी गई तभी से इस एप में बदलाव का सिलसिला जारी है।मस्क ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला भी ले लिया है। बता दें कि मस्क ने ट्विटर से 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें भारत के कई विभाग शामिल है। हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर छंटनी के लिए तैयार रहने को कहा गया था।

इस वजह से की गई कर्मचारियों की छंटनी

दरअसल मस्क ने ट्विटर के 7500 में से लगभग 3,700कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यानी ट्विटर से मस्क ने 50%कर्मचारियों की कटौती की है। कंपनी ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया है। भारत में ट्विटर ने सेल्स, मार्केटिंग और कंटेंट क्यूरेशन जैसे विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया था। भारत में ट्विटर के 200से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। ट्विटर ने सभी बैज एक्सेस अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था।

 इस बीच एलन मस्क का एक ट्वीट भी सामने आया है जिसमें मस्क ने कहा कि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है। मस्क ने कहा है कि ऐसे में उनके पास कार्यबल में कटौती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था, जिन लोगों की छुट्टी हुई है, उन्हें तीन महीने के वेतन की पेशकश की गई थी जो कानूनी रूप से जरूरी वेतन से 50फीसदी अधिक है। कानूनी रूप से किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में दो महीने का वेतन देना होता है।

इतना ही नहीं मस्क ने ट्विटर की आय में आई गिरावट के लिए एक्टिविस्ट ग्रुप्स को जिम्मेदार ठहराया है। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि एक्टिविस्ट ग्रुप्स ने ट्विटर को विज्ञापन देने वालों पर भारी दबाव बनाया। इससे कंपनी की आय में भारी कमी आई। उन्होंने ये भी कहा कि हमने एक्टिविस्ट ग्रुप्स को खुश करने के लिए सबकुछ किया। कंटेंट की निगरानी से भी कुछ नहीं बदला।

Leave a comment