'यह खुशियों को त्योहार हैं', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी ईद की मुबारकबाद

'यह खुशियों को त्योहार हैं', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी ईद की मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2025: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नए कपड़ें पहन हंसते-मुस्कुराते हुए ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। जिसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और उनके अच्छे जीवन की कामना की। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में ईद-उल-फितर की बधाई दी हैं। उन्होंने बधाई देते हुए भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने की कामना की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पोस्ट में बताती है कि यह त्योहार दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। 'इसलिए मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।' 

पीएम मोदी ने ईद की मुबारकबाद दी

पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में ईद-उल-फितर की बधाई दी हैं। उन्होंने बधाई देते हुए लिखा 'ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। ईद मुबारक!'

कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी बधाई

ईद के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में भी लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा 'ईद-उल-फितर के इस खुशी भरे अवसर पर मैं अपने साथी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह त्योहार लोगों को एकजुट करने वाले बहुलवादी बंधन को मजबूत करता है।'

राहुल गांधी ने किया पोस्ट 

ईद-उल-फितर के अवसर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपने एक्स पोस्ट पर लिखा 'ईद मुबारक! यह खुशी का अवसर आपके और आपके प्रियजनों के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।' 

Leave a comment