Search KhabarFast

Press ESC to close

Eid-ul-Fitr 2024: 10 अप्रैल को सऊदी अरब में मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब दिखेगा ईद का चांद

Eid-ul-Fitr 2024: 10 अप्रैल को सऊदी अरब में मनाई जाएगी ईद, जानें भारत में कब दिखेगा ईद का चांद

Eid-ul-Fitr 2024: सऊदी अरब में ईद की तारीख का ऐलान हो गया है। 10 अप्रैल को सऊदी अरब में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। 8 अप्रैल को सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं दिखा जिसके बाद पूरी उम्मीद है कि 9 अप्रैल को ईद का चांद दिखाई देगा इसी को देखते हुए तारीख का ऐलान किया गया। ऐसे में अगर सऊदी अरब में ईद-उल-फितर 10 अप्रैल को है तो ऐसे में ये साफ हो गया कि भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। बता दें, भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद का त्योहार मनाते हैं।

साल-दर साल बदलती है तारीख

ईद की सुबह मुस्लिम लोग नमाज अदा करते हैं फिर शीर खुरमा सहित अलग-अलग व्यंजनों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। ये त्योहार भाईचारे का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग नमाज में शांति और सुख-समृद्धि की दुआ मांगते हैं। इस त्योहार को दुनियाभर में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। सबसे खास बात ये है कि ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के वजह से साल-दर-साल बदलती रहती है। ये कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है। जिसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार की जाती है।

कैसे हुई थी ईद की शुरूआत

मान्याताओं के अनुसार ईद उल फितर की शुरूआत जंग-ए-बद्र के बाद हुई थी। इस जंग में पैगंबर मुहम्मद साहब के नेतृत्व में मुसलमानों की युद्ध में जीत हुई थी। जिसकी खुशी जाहिर करने के लिए लोगों ने ईद का पर्व मनाया था।ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। ईद के दिन हर मुसलमान का फ़र्ज़ होता है कि वो दान दें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 28 May 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और धनु राशि वालों का दिन चमकेगा, करियर में होगा बड़ा बदलाव; यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 28 May 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानि 28 मई 2026 गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी।

Bakrid 2026: आज देशभर में मनाई जा रही बकरीद, इस खास मौके पर जानिए तीन दिन कुर्बानी देने की परंपरा

देशभर में आज बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर तीन दिनों तक कुर्बानी देने की परंपरा निभाई जाती है, जिसका संबंध हजरत इब्राहिम की आस्था और बलिदान से जुड़ा माना जाता है।

Bakrid 2026: बकरीद पर कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में क्यों बांटता है? जानिए क्या कहता हैं इस्लामिक नियम

बकरीद यानी ईद-उल-अजहा का त्योहार कुर्बानी और त्याग का संदेश देता है। इस मौके पर कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटने की परंपरा का खास धार्मिक महत्व माना जाता है। एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए, जबकि तीसरा जरूरतमंदों और गरीबों को दिया जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast