Horoscope Today 28 May 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज का दिन यानि 28 मई 2026 गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में नए अवसरों मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। व्यावसायिक मामलों में लाभ के संकेत है। कार्यक्षेत्र में पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम में रोमांस रहेगा। पार्टनर की भावनाओं का समझें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने से आपको खुशी होगी। परिवार में बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है। संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन आत्मविश्वास से आगे बढ़ना होगा। करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ की संभावना बहुत ज्यादा है। परिवार में तालमेल बनाए रखें। प्रेम में रोमांस चरम पर रहेगा। वैवाहित जीवन सुखद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सुधार होगा। निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। परिवार में बात करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
Also read: Bakrid 2026: आज देशभर में मनाई जा रही बकरीद, इस खास मौके पर जानिए तीन दिन कुर्बानी देने की परंपरा
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने काम में संतुलन बनाए रखना होगा। करियर में प्रगति के साथ कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। लेकिन धैर्य और मेहनत से काम करें। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम को लेकर तनाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ होने के संकेत है। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बनी रहेगी। निवेश से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में गहराई आएगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे है। करियर में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। परिवार सुखी रहेगा। प्रेम जीवन उत्साही रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज के दिन अनुशासन से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। करियर में स्थिर प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिवार में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन पुरानी बीमारी का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए रहेगा। करियर में नेटवर्किंग से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिलने से लाभ जरूर होगा। आर्थिक मामलों में चिंता कम होगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से गहरा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में लगन से किए गए काम सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के साय समय बिताएं। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नींद का ध्यान रखें।