कैसे बनते हैं NIA ऑफिसर? जानें कैसे मिलती है नौकरी और कितनी होती है सैलरी?

कैसे बनते हैं NIA ऑफिसर? जानें कैसे मिलती है नौकरी और कितनी होती है सैलरी?

NIA Officer: पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिनों की NIA कस्टडी में भेज दिया गया है। इस दौरान जांच एजेंसी तहव्वुर राणा से सारे राज उगलवाने की पूरी कोशिश करेगी। बता दें, NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी National Investigation Agency) केंद्र सरकार की एक जांच एजेंसी है। जो आतंकी गतिविधियों को रोकने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते है NIA के अफसर कैसे बनते हैं? अगर नहीं, तो यहां NIA से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में जानत हैं।

NIA क्या है? 

बता दें, NIA एक केंद्रीय एजेंसी है। जो आतंकवाद विरोधी मामलों को रोकने में मदद करती है। इन एजेंसियों के पास ये अधिकार होते है कि वो जांच के दौरान गिरफ्तारियां कर सकते हैं। बता दें, मुंबई में 26/11 हमले के बाद ही NIA की स्थापना की गई थी। आतंकवाद विरोधी मामलों के अलावा NIA ड्रग्स, मानव तस्करी जैसे मामलों में भी अहम भूमिका निभाती है।

कैसे मिलेगी NIA में नौकरी?

आपको बता दें, NIA में नौकरी करने के लिए आपको कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की CGL परीक्षा (Combined Graduate Level) में पास होना जरूरी है। बता दें, अगर आप पहले से ही किसी लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी में काम करते है तो आप NIA में किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको UPSC या SSC (CGL) में से किसी एक को चुनना होगा। 

CGL के जरिए आप NIA में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, UPSC के जरिए IRS या IPS जैसी रैंक ले सकते है। जो आपको NIA में जाने की अनुमति देगा।

CGL की परीक्षा डिटेल्स

NIA में नौकरी करने के लिए आपको CGL परीक्षा देना पड़ेगी। बता दें, ये परीक्षा कुल 4 चरणों में Tier1, Tier2, Tier3 और Tier4 होती है। इन सभी चरणों में सफल होने के बाद आपको फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसके बाद आपका साक्षात्कार होगा। आखिर में आपका ट्रेनिंग सेशन होगा। जिसके बाद आप NIA में शामिल हो सकते हैं।

NIA के अफसर की सैलरी

बता दें, राष्ट्रीय जांच एजेंसी में अलग-अलग पद होते है। इसलिए NIA के अफसरों की सैलरी भी अलग-अलग होती है। लेकिन सभी पदों की शुरुआती सैलरी लगभग 56100 रुपये हैं। इसमें महंगाई भत्ता भी शामिल होगा।  

Leave a comment