UP Board 10th-12th Result हुआ घोषित, 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें अपना रिजल्ट कैसे करें चेक

UP Board 10th-12th Result हुआ घोषित, 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें अपना रिजल्ट कैसे करें चेक

UP Board 10th-12th Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. 10वीं में कुल 89.55 फीसदी और 12वीं में 82.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में कुल 93.40% लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 88.42 फीसदी दर्ज किया गया है। जो बच्चे 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

10वीं कक्षा में प्राची निगम ने किया टॉप

10वीं कक्षा में कुल 89.55 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जिसमें प्राची निगम ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदाबाद, सीतापुर की छात्रा हैं। उन्होंने 98.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्राची को 600 में से 591 अंक मिले हैं। हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा। खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं का टॉपर सीतापुर का है।

12वीं कक्षा में शुभम वर्मा ने किया टॉप

12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा ने टॉप किया है। शुभम वर्मा ने 97.80% अंक हासिल किए हैं। शुभम वर्मा सीताबल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर का छात्र है। परीक्षा में उन्हें 500 में से 489 अंक मिले।

इंटरमीडिएट में छात्रों का 77.78% पास प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 88.4 2% रहा। 12वीं की परीक्षा के लिए करीब25 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

रोल नंबर से इस प्रकार चेक करें परिणाम

•चरण 1 - यूपी बोर्ड परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट:http://results.upmsp.edu.in/ पर जाना होगा।

•चरण 2 -आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद "हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा 10)" के तहत "रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।

•चरण 3 - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

•चरण 4 - ऊपर दी गई सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब अंत में "परिणाम देखें" बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।

•चरण -5- आप भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें, जिसका उपयोग आगामी कक्षा में दाखिले के समय होगा।

Leave a comment