Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया मॉडल, 250 स्कूलों में बड़ा बदलाव

हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया मॉडल, 250 स्कूलों में बड़ा बदलाव

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए 250 सरकारी स्कूलों को “चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस एंड अर्ली इंग्लिश स्कूल (CM EEE Schools)” घोषित किया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी किया गया।

नई व्यवस्था के तहत इन स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई अनिवार्य होगी। वहीं दूसरी कक्षा से हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग सेक्शन चलाए जाएंगे, ताकि अभिभावकों और विद्यार्थियों को विकल्प मिल सके।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों की संबद्धता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से बनी रहेगी। यानी बोर्ड परीक्षा, पाठ्यक्रम और मान्यता की वर्तमान व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

देखें पूरी लिस्ट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast