Search KhabarFast

Press ESC to close

RBI Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में सुनहरा मौका! RBI ने इस पद के लिए निकाली 600+ वैकेंसी, बिना देरी करें अप्लाई

RBI Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में सुनहरा मौका! RBI ने इस पद के लिए निकाली 600+ वैकेंसी, बिना देरी करें अप्लाई

RBI Assistant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पदों (पैनल ईयर 2025) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 650रिक्तियां विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 16फरवरी 2026से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8मार्च 2026तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह युवाओं के लिए सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में स्थिर करियर का बेहतरीन मौका है।

कितनी वैकेंसियां और कहां-कहां?

RBI ने असिस्टेंट पदों के लिए  कुल 650भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत मुंबई: 249, चेन्नई: 53, कानपुर-लखनऊ: 50, नई दिल्ली: 49, गुहाटी: 36, भोपाल: 30, कोलकाता: 29, बेंगलुरु: 24, अहमदाबाद: 20, चंडीगढ़: 20पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यालय जैसे जयपुर, पटना, नागपुर, हैदराबाद, जम्मू, भुवनेश्वर, तिरुवनंतपुरम के लिए भी भर्ती निकाली गई है।

आरक्षण के आधार पर भर्ती

आरक्षण के अनुसार SC: 110, ST: 37, OBC: 99, EWS: 58, UR: 346। विकलांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों के लिए भी आरक्षण है। वैकेंसी की संख्या जरूरत के अनुसार बढ़ या घट सकती है।

पात्रता मापदंड

1. आयु सीमा(1फरवरी 2026को): न्यूनतम 20वर्ष, अधिकतम 28वर्ष

2. आरक्षणके अनुसार छूट: SC/ST को 5वर्ष, OBC को 3वर्ष, PwBD को अतिरिक्त छूट आदि। 

3. शैक्षणिक योग्यता:किसी भी विषय में स्नातक डिग्री कम से कम 50%अंकों के साथ (SC/ST/PwBD के लिए पास क्लास पर्याप्त)। कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान जरूरी। आवेदन किए जा रहे राज्य/क्षेत्र की स्थानीय भाषा में पढ़ने-लिखने-बोलने की प्रवीणता होनी चाहिए। 

4. राष्ट्रीयता:भारतीय नागरिक या नेपाल/भूटान के विषय

चयन प्रक्रिया

1. ऑनलाइन प्रीलिम्स:100अंक, 60मिनट (अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग)। 

2. ऑनलाइन मेन्स:200अंक, 135मिनट (रीजनिंग, अंग्रेजी, न्यूमेरिकल, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज)। 

3. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT): स्थानीय भाषा में योग्यता जांच (क्वालीफाइंग)।

कैसे करें अप्लाई? स्टेप-बाय-स्टेप

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं। 
  2. Opportunities@RBI → Current Vacancies → “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2025” पर क्लिक करApply Online” लिंक पर जाएं। 
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें (ईमेल/मोबाइल से), लॉगिन करें। 
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें, फोटो (20-50 KB JPG) और सिग्नेचर अपलोड करें। 
  5. शुल्क ऑनलाइन भरें। 
  6. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

कैसे करें अप्लाई?

1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाएं। 

2. इसके बाद Opportunities@RBI → Current Vacancies → “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2025” पर क्लिक करे Apply Online लिंक पर जाएं। 

3. फिर नया रजिस्ट्रेशन करें (ईमेल/मोबाइल से), लॉगिन करें। 

4. फिर अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें, फोटो (20-50 KB JPG) और सिग्नेचर अपलोड करें। 

5. आखिर में शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

  1. जनरल/OBC/EWS: ₹450 + 18% GST 
  2. SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen: ₹50 + 18% GST 
  3. RBI कर्मचारी: निःशुल्क

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया पर क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले जरूर देख लें बाजार का हाल

Akshaya Tritiya Gold-Silver Rate: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर आज 19 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है।

Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुए बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है। सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने में 1600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

भारत की बैंकिंग व्यवस्था में आएगी मजबूती, एसेट क्वालिटी और क्रेडिट मांग से मिल रहा सपोर्ट

भारत का बैंकिंग सेक्टर इस समय अच्छी स्थिति में दिखाई दे रहा है। एक हालिया सर्वे के अनुसार बैंकों की सेहत पहले से बेहतर हुई है और आने वाले समय में इसमें और सुधार होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें