Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं, हरियाणा सरकार दे रही मुफ्त इलाज और परामर्श

Haryana News: बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं, हरियाणा सरकार दे रही मुफ्त इलाज और परामर्श

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। बच्चों का यौन शोषण करना या करवाना, यौन उत्पीड़न का प्रयास करना या करवाना और अश्लील सामग्री के लिए बच्चों का उपयोग करना या करवाना 'लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO ACT)' (2019 में संशोधित) के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जब यह अपराध बच्चों के संरक्षक, जैसे उनकी देखभाल करने वाली संस्था का कोई व्यक्ति, लोक सेवक, पुलिस बल या शैक्षणिक संस्था के व्यक्ति आदि द्वारा किया जाता है, तो उसे निर्धारित परिस्थितियों में कम-से-कम 20 वर्ष के कारावास या मृत्युदंड तक की सजा दी जा सकती है।

इसके अलावा, ऐसी घटनाओं को छिपाना या पुलिस को सूचना न देना भी कानूनन अपराध है, जिसमें 6 माह से 1 वर्ष तक की कैद का कड़ा प्रावधान किया गया है। उन्होंने हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीड़ितों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार बच्चों को लैंगिक अपराधों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ निःशुल्क मेडिकल सुविधा, परामर्श (काउंसलिंग) और संस्थागत सेवाएं उपलब्ध कराती है, वहीं इस दौरान बच्चे की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ इस प्रकार की घटना की जानकारी मिले, तो उसकी रिपोर्ट तुरंत स्थानीय पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या 112, स्थानीय बाल कल्याण समिति अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई को अवश्य दें। नागरिक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए समाधान देने के कड़े निर्देश

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया और लोगों की शिकायतें सुनीं, साथ ही उनके समाधान के लिए अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा 'सबकी समस्याओं का समाधान करना और लोगों के जीवन में जनकल्याण और खुशियां लाना सरकार का कमिटमेंट है।

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड! 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानें CM धामी ने क्या कुछ कहा

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। इस वर्ष चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। अब तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की इस रिकॉर्ड संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन पर खुशी जाहिर की है।

Uttarakhand News: पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, 1,600 पदों पर भर्ती और थानों का बजट होगा दोगुना

Haryana News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast