UPSC का रिजल्ट हुआ घोषित, जानें फाइनल परिणाम को कैसे करें चेक

UPSC का रिजल्ट हुआ घोषित, जानें फाइनल परिणाम को कैसे करें चेक

UPSC CSE 2023 Result:यूपीएससी सीएसई परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस बार आदित्य श्रीवास्तव ने बाजी मारी है और टॉप किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई परिणाम 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE 2023के फाइनल परिणाम को कैसे करें चेक

-परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।

- अब अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

- इसके बाद भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

- सीधा लिंक- upsc.gov.in/FR-CSM-23-engl-160424.pdf

टॉप 5 टॉपर्स के नाम

- पहले स्थान पर आदित्य श्रीवास्तव का नाम आता है।

- अनिमेष प्रधान दूसरे स्थान पर हैं।

- तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी का नाम है।

- पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे स्थान पर हैं।

- पांचवें स्थान पर रुहानी का नाम है।

आधिकारिक वेबसाइट पर मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल 1016 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। इनमें से 347 सामान्य वर्ग से, 115 ईडब्ल्यूएस से, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी हैं। आपको बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर तैयार किए गए हैं।

आपको बता दें कि 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित परीक्षाओं के लिए यूपीएससी सीएसई मुख्य परिणाम 2023 3 दिसंबर को घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Leave a comment