मुश्किलों से भरा रहा जीवन लेकिन नहीं मानी हार, पहले ही प्रयास में दिहाड़ी मजदूर बना जज

मुश्किलों से भरा रहा जीवन लेकिन नहीं मानी हार, पहले ही प्रयास में दिहाड़ी मजदूर बना जज

Success Story: जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए। कभी भी मुश्किलों से डरकर अपने कदम पीछे नहीं हटाने चाहिए। हमेशा डटकर सामना करना चाहिए। एक ऐसी ही स्टोरी आज हम आपके लिए लेकर आए है। एक ऐसे लड़के की कहानी, जिसका जीवन मुश्किलों से भरा था। लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे करने में हमारी हालात खराब होती है।

बता दें, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी गांव के रहने वाले 28साल के अनिकेत ने एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। दरअसल, अनिकेत एक दिहाड़ी मजदूर है। लेकिन उसने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने पहले ही  अटेम्प्ट में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम में 26वीं रैंक हासिल की है। इसी के साथ वह जज बन गया हैं। 

जानें अनिकेत की Success Story

28वर्षीय अनिकेत महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कलमनुरी गांव का रहने वाला है। जो महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सिविल जज जूनियर लेवल एंड फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एग्जाम 2022में शामिल हुए थे। इस एग्जाम का रिजल्ट 29मार्च 2025को जारी किया गया था। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 26वीं रैंक हासिल की है।

बता दें, अनिकेत एक साधारण किसान परिवार से आता हैं। उनके पास सिर्फ डेढ़ एकड़ जमीन है। इसके अलावा उनके परिवार में सिर्फ उनकी मां ही कमाने वाली है। वह दिहाड़ी मजदूरी करती थी, इसलिए अपनी मां की मदद करने के लिए और पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए अनिकेत को भी दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ी।

कैसे खरीदी पढ़ने के लिए किताबें?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनिकेत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अखाड़ा बालापुर जिला परिषद स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होंने नांदेड़ के नारायणराव चव्हाण लॉ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2021में अनिकेत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पुणे चले गए। इस बीच साल 2022में महाराष्ट्र सिविल जज की भर्ती निकली। उन्होंने फॉर्म भरकर खूब मेहनत की और प्रीलिम्स पास कर लिया।

फिर उन्होंने मेंस की तैयारी के लिए अपने कुछ दोस्तों ने पैसे उधार लिए और किताबें खरीदी। आखिर में उन्होंने कड़ी मेहनत कर मेंस भी क्लियर कर लिया। इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू भी पास कर लिया। जिसके बाद उन्हें जज बनाया गया।

 

Leave a comment