Search KhabarFast

Press ESC to close

India-Pakistan War: कराची या इस्लामाबाद में परमाणु बम फटा तो 50km तक तबाही तय, मौत का आंकड़ा कर देगा हैरान

India-Pakistan War: कराची या इस्लामाबाद में परमाणु बम फटा तो 50km तक तबाही तय, मौत का आंकड़ा कर देगा हैरान

How Much Destruction Can A Nuclear Bomb Cause: भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर एक बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आई है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। अब इस स्थिति में एक बड़ा सवाल उठ रहा है, अगर पाकिस्तान में परमाणु हमला हो जाए, तो उसके नतीजे कितने खतरनाक हो सकते हैं?

इंडिया टुडे मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, यदि पाकिस्तान में शक्तिशाली परमाणु बम फटता है, तो इसका असर बेहद विनाशकारी होगा। ब्लास्ट की चमक 100सूरजों जितनी तेज हो सकती है, जिससे 50किलोमीटर तक के क्षेत्र में लोग अंधे हो सकते हैं। तापमान लाखों डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे आसपास की हर चीज जल सकती है।

तेज हवाएं 10किलोमीटर तक की हर चीज को तबाह कर देंगी। स्टील और कांच तक पिघल सकते हैं, और पौधे सूखकर नष्ट हो जाएंगे। आकाश में रेडियोएक्टिव कणों से भरा एक विशाल बादल बनेगा, जो 100किलोमीटर तक रेडिएशन फैला सकता है।

लाखों जानें खतरे में, लंबे समय तक रहेगा प्रभाव

रिपोर्ट बताती है कि विस्फोट के पहले घंटे में ही करीब 2लाख लोगों की जान जा सकती है। इसके बाद महीनों तक करीब 1लाख लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ सकते हैं। विस्फोट स्थल एक विशाल कब्रिस्तान जैसा बन जाएगा, जहां इमारतें और लोहे के ढांचे पिघल जाएंगे। यहां तक कि रेत भी इतनी गर्म हो जाएगी कि वह पॉपकॉर्न की तरह फटने लगेगी।

भारत का ड्रोन हमला और सीमा पर आतंकियों का सफाया

इसी बीच, भारत ने 9मई 2025को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन अटैक किया है। इस हमले की पुष्टि हो चुकी है और पाकिस्तान में दहशत का माहौल है।

इसके अलावा, बीती रात बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सात आतंकियों को मार गिराया गया।

सेना की मुस्तैदी से नाकाम हुई पाकिस्तान की साजिश

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से की गई हवाई हमलों की कोशिशों को भी पूरी तरह विफल कर दिया। जम्मू, पठानकोट और उधमपुर जैसे सैन्य इलाकों में अलर्ट जारी है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को ढेर कर साफ कर दिया कि भारत हर खतरे से निपटने को तैयार है।

इस सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश मिला है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast