Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंधी, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

IMD के अनुसार, 30 मई से 1 जून तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की है। 

Also read: अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD की मानें तो दिल्ली में शाम/रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा आज उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के पश्चिमी भागों में लू की स्थिति बनी हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश से गर्मी से राबत मिल सकती है। यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश संभव है। तो वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast