पढ़ने के लिए दुनियाभर में स्टूडेंट्स की पहली पसंद है ये शहर, जानें भारत के कौन-कौन सी सीटी है शामिल

पढ़ने के लिए दुनियाभर में स्टूडेंट्स की पहली पसंद है ये शहर, जानें भारत के कौन-कौन सी सीटी है शामिल

Best Cities for Students 2024: दुनिया भर में कौन से शहर छात्रों के पढ़ने के लिए अच्छे हैं? इसे लेकर हाल ही में QSबेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2024 रैंकिंग जारी की गई है। जिसमें मुंबई को छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय शहर का दर्जा दिया गया। हालाँकि, इसकी वैश्विक रैंकिंग 118 है। इस सूची में दिल्ली के बाद मुंबई है, जिसे 132वीं वैश्विक रैंक मिली है। वहीं, बेंगलुरु को 147 और चेन्नई को 151 से 160 के बीच रैंक मिली है।

टॉप-100में कोई भारतीय शहर नहीं

इस रैंकिंग में भारत का कोई भी शहर टॉप-100 में जगह नहीं बना पाया है। साथ ही पिछले साल की रैंकिंग के मुकाबले इस साल सभी शहरों में गिरावट भी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि वैश्विक उच्च शिक्षा विशेषज्ञ QS Quacquarelli Symonds ने हाल ही में QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज़ का 11वां संस्करण जारी किया है। जिसमें 26 नई प्रविष्टियों सहित 160 प्रमुख शैक्षिक साइटों की तुलना की गई है।

रैंकिंग में शामिल होने वाले शहरों की संख्या 250000होनी चाहिए

QSसिटी रैंक में सूचीबद्ध होने के लिए न्यूनतम आवश्यकता यह है कि एक शहर की जनसंख्या 250,000 होनी चाहिए। साथ ही QSवर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कम से कम दो विश्वविद्यालय होने चाहिए। रैंकिंग 100000 छात्रों के सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

भारत में छात्रों के लिए मुंबई सबसे अच्छा शहर

भारत में छात्रों के लिए मुंबई सबसे अच्छा शहर है। इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT-B)और मुंबई विश्वविद्यालय हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसकी रैंक में भी गिरावट आई है। 2023 की रिपोर्ट में मुंबई 103वें स्थान पर था। जबकि इस साल यह 15 पायदान नीचे खिसक गया है। यानी 2024 में इसका स्थान 118वां है।

लंदन विश्व में प्रथम स्थान पर है

लंदन दुनिया भर में छात्रों के मामले में नंबर एक स्थान पर है, जिसे सबसे अधिक छात्र प्रतिक्रिया प्राप्त होती है। वहीं, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के 2-2 शहरों ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है। इसके अलावा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के 3-3 शहरों ने टॉप-20 में जगह बनाई है।

Leave a comment