Search KhabarFast

Press ESC to close

फेक डिग्री रैकेट के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, इन शहरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

फेक डिग्री रैकेट के खिलाफ ईडी का बड़ा एक्शन, इन शहरों के 15 ठिकानों पर छापेमारी

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी डिग्री बनाने और बेचने वाले गिरोहों पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज किए गए मामले में बुधवार, 5 नवंबर की सुबह से ही देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। ये कार्रवाई फर्जी डिग्री माफिया और उनसे जुड़े शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कसने के लिए की गई।

इन शहरों में ईडी की छापेमारी

ईडी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जिन जगहों पर ये कार्रवाई चल रही है, उनमें हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी, उन्नाव में सरस्वती मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, हरियाणा के साथ ही दिल्ली और नोएडा शामिल हैं। हापुड़ स्थित  मोनाड यूनिवर्सिटी और इसके चेयरमैन विजेंद्र हुड्डा के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी जारी है। विजेंद्र हुड्डा इस फर्जी डिग्री रैकेट का प्रमुख सरगना है।

विजेंद्र हुड्डा पहले हो चुके गिरफ्तार

विजेंद्र हुड्डा ने सा 2024 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से चुनाव भी लड़ा था। फर्जी डिग्री घोटाले के मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ पहले ही हुड्डा को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब ईडी ये जांच कर रही है कि फर्जी डिग्री बेचकर कमाई गई रकम कहां और कैसे इनवेस्ट की गई। ईडी ने इस पूरे मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया। आरोप है कि बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट तैयार किए जाते थे। इन्हें देशभर में छात्रों, नौकरी चाहने वालों और विदेश जाने वालों को बेचा जाता था। इस गैरकानूनी कमाई को रियल एस्टेट और अन्य कारोबार में लगाया गया।

ईडी कर रही गिरफ्तारी की तैयारी

जानकारी के अनुसार, कई संदिग्ध दस्तावेज, कंप्यूटर, डिजिटल रिकॉर्ड और करोड़ों रुपये की लेन-देन से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं। ईडी की टीमें दस्तावेज सील कर रही हैं और आगे गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा। ये छापेमारी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी या व्यक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Delhi SIR: जयशंकर को 'अनमैप्ड' तो सिसोदिया को 'मिसमैच' कैटेगरी में रखा, 33 लाख वोटर्स के बीच VIPs को क्यों भेजे जा रहे नोटिस?

Delhi SIR Process: दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है, जिसके बाद से लगातार नया विवाद सामने आ रहा है। बता दें, सूची में से पहले करीब 47.7 लाख नाम काटे गए। इसके अलावा अलग से 33 लाख मतदाताओं को 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' और 'अनमैप्ड' कैटेगरी में रखते हुए एक नोटिस जारी किया गया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast