इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट ने जारी की सुरक्षित शहरों की रिर्पोट

इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट ने जारी की सुरक्षित शहरों की रिर्पोट

दुनिया के सुरक्षित शहरों के सूचकांक में मुंबई को 45वें सुरक्षित शहर का दर्जा मिला है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली 52वें स्थान पर है।

इस सूचकांक में पांच महाद्वीपों के 60 शहर शामिल हैं। इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिट ने बताया कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहरों में छह शहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं, जिनमें टोक्यो शीर्ष पर है। वर्ष 2019 के सुरक्षित शहरों के सूचकांक में टोक्यो के साथ ही एपैक शहरों का प्रभुत्व है। 

इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंस यूनिटकी ताजा रिपोर्ट में विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 45वां तो देश की राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान दिया गया है। सुरक्षित शहरों की सूची में इन दोनों शहरों के अलावा भारत के किसी और शहर को जगह नहीं दी गई है। वहीं, रैंकिंग में पाकिस्तान के कराची शहर को 57 वां स्थान हासिल हुआ है तो बांग्लादेश की राजधानी ढाका 56वें नंबर पर है।

 

 

Leave a comment