Earthquake in Taiwan: ताइवान में 7.2 की तीव्रता वाले भूंकप ने मचाई तबाही, जापान में सुनामी का अलर्ट

Earthquake in Taiwan: ताइवान में 7.2 की तीव्रता वाले भूंकप ने मचाई तबाही, जापान में सुनामी का अलर्ट

Earthquake in Taiwan:  ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार की सुबह भूंकप के जोरदार झटके से हिल उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2मापी गई। भूकंप ने हुआलिन शहर में भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से पूरे शहर में बिजली प्रभावित रही है। पूरे देश में ट्रेन सेवाओं का बंद कर दिया गया है। भूकंप इतना भयानक था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों में सुनामी आ गई।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के पास समुद्र में 7.5 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है। ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को कहा कि द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।

ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 7.2मापी गई, इसका केंद्र हुआलिन शहर से लगभग 18किलोमीटर दक्षिण में था। भूकंप की वजह से हुआलिन शहर की इमारतों का काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। साथ इन वीडियो में से एक वीडियो में पांच मंजिला इमारत तिरछी हो गई है। भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली के सेवाएं बाधित चल रही है। वहीं इमारतों में कई लोगों के फंसे होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

क्यों आता है भूकंप

दरअसल, धरती की सतह के नीचे की वो जगह, जहां पर चट्टानें आपस में टकराती हैं या टूटती हैं उस जगह को  भूकंप का केंद्र या फोकस कहते हैं। इसे हाइपोसेंटर भी कहते हैं। इसी केंद्र से ही ऊर्जा तरंगों के रूप में बतौर कंपन फैलती है और भूकंप आता है। वैज्ञानिक भाषा में कहा जाए तो धरती के केंद्र और भूकंप के केंद्र को आपस में जोड़ने वाली रेखा जिस जगह पर धरती की सतह को काटती है, उस जगह को ही भूकंप का अभिकेंद्र या एपिक सेंटर कहा जाता है।

इस देश में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप

विज्ञान के नियमों के हिसाब से धरती की सतह का ये जगह भूकंप के केंद्र से सबसे पास होता है। दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप इं‍डो‍नेशिया में आते हैं। ये देश रिंग ऑफ फायर में स्थित है, इसी के वजह से यहां ज्यादा भूकंप आते हैं। इसके अलावा जावा और सुमात्रा भी इसी क्षेत्र के अंदर आते हैं। प्रशांत महासागर के पास स्थित यह क्षेत्र दुनिया का सबसे खतरनाक भू-भाग कहा जाता है।

Leave a comment