
Dussehra Ke 5 Upay:देशभर में आज यानी 12अक्टूबर को दशहर धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में ये त्योहार काफी मायने रखता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत रूप में जाना जाता है। इसी दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। बता दें कि रावण वध कि याद में विजयादशमी मनाई जाती है। साथ ही रावण का पुतला दहन किया जाता है।वहीं, इसी दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इस दिन लोग बुराई को त्याग कर अच्छाई के रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच उपाय जिसे पूरा करने पर आपको उन्नती मिलेगी।
सुख-समृद्धि के लिए अचूक उपाय
इस दिन मां लक्ष्मी की अराधना करते हुए उन्हें अपराजिता का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के साथ भारी मात्रा में धन का लाभ भी होता है।
पान का उपाय भी कारगर
हिंदू धर्म में पान को बहुत शुद्ध माना जाता है। हमें पूजा में पान की जरूरत होती ही है। इसके अलावा पान को सेहत के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि अगर दशहरा वाले दिन पान खाया जाए तो ये भी बहुत शुभ होता है। पान खाने से इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धन हानि से ऐसे पाएं छूटकारा
अगर आपके जीवन में लगातार धन की हानि हो रही है और आप भी चाहते हैं कि जीवन में कुछ सुधार देखने को मिले। तो ऐसे में आपको शाम के वक्त मां लक्ष्मी का ध्यान लगाना होगा। इसी के साथ इस दिन आपको शाम के वक्त ही एक नई झाड़ू किसी मंदिर में दान के तौर पर देना होगा। ऐसा करने से आपको धन की हानि से छुटकारा मिल सकता है।
प्रमोशन के लिए ये उपाय अचूक
अगर आपका प्रमोशन किसी कारण से नहीं हो रहा या अटका पड़ा है, तो आपको मां दुर्गा को फल चढ़ना चाहिए। मां दुर्गा को फल चढ़ाने के बाद आपको उन फलों को बच्चों में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से आपका प्रमोशन हो सकता है।
ये काम करने से मिलेगी तरक्की
अगर जीवन में आप तरक्की से वंछित रह जा रहे हैं या चाहते हैं कि सफलता आपके कदम चूमें तो ऐसे में आपको नारियल का उपाय एक अचूक उपाय करना चाहिए। एक नारियल लें और उसे पीले कपड़े में बांधकर इसे किसी राम मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में रुकी हुई सफलता के दरवाजे खुल जाएंगे।
Leave a comment