Search KhabarFast

Press ESC to close

अंकिता भंडारी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे दुष्यंत गौतम, कई लोगों को भेजा नोटिस

अंकिता भंडारी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे दुष्यंत गौतम, कई लोगों को भेजा नोटिस

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इस मामले में एक विस्तृत याचिका दायर करते हुए 11 लोगों और संस्थाओं को प्रतिवादी बनाया है। करीब 250 पन्नों की इस याचिका में अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित कई नाम शामिल हैं। दुष्यंत गौतम ने कोर्ट से मामले की शीघ्र सुनवाई की मांग की है।
 
 मामले से कोई संबंध नहीं है
 
याचिका में दुष्यंत गौतम ने दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों और व्यक्तियों ने फर्जी और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कीं, ताकि उनकी, भाजपा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। गौतम का कहना है कि इन क्लिप्स को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़कर उन्हें झूठे तौर पर फंसाने की कोशिश की जा रही है, जबकि इनका मामले से कोई संबंध नहीं है।
 
दुष्यंत गौतम ने बताई अपनी लोकेशन
 
दुष्यंत गौतम ने अपनी याचिका में सितंबर 2022 के दौरान अपनी लोकेशन का भी विस्तृत ब्यौरा दिया है। इसके अनुसार, वह संबंधित अवधि में अधिकतर समय दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में मौजूद थे। उनका कहना है कि तथ्यों के बावजूद उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार किया गया, जिसमें आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल हुआ। भाजपा नेता ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने आपसी मिलीभगत से यह पूरा अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड और अन्य राज्यों में अशांति फैलाना, दंगे भड़काना और भाजपा नेताओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना था।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

Political News: E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से अपील, पुरानी गाड़ियों को लेकर जताई चिंता

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र से आग्रह किया है कि वे उन गाड़ियों के लिए E20 पेट्रोल के इस्तेमाल पर फिर से विचार करें, जिन्हें इथेनॉल-मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए नहीं बनाया गया था।

Uttarakhand News: उत्तराखंड पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uttarakhand News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य का नकल-रोधी कानून बेअसर रहा और "सिर्फ कागजों तक ही सीमित" है, जबकि परीक्षा के पेपर बिकते रहे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast