
यमुनानगर: हरियाणा में कई ऐसे इलाके हैं जहां तक पहुंचना संभव नहीं है.ऐसे पहाड़ी और नदी नालों के इलाकों में ड्रोन से बीज गिराए जा रहे हैं. जिससे मानसून के दौरान वह बीज फुटकर पौधों के रूप में सामने आए और फिर पेड़ बन जाए. हरियाणा के वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यमुनानगर में इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर वन विभाग की प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर अमरिंदर कौर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
बता दे कि इस दौरान ड्रोन से 550हेक्टेयर में यह बीज गिराए गए. जिससे आने वाले समय में लाखों पेड़ पौधे उगेंगे और हरियाली बढ़ेगी. वन मंत्री का कहना है हरियाणा में ऐसे बहुत से इलाके हैं, जहां जमीन खाली है लेकिन वहां पहुंचना संभव नहीं है. वहां आईटी के छात्रों द्वारा विशेष रूप से बनाए गए ड्रोन के माध्यम से बीज गिराए गए हैं. यह हरियाणा में हरियाली को बढ़ावा है.
वहीं, वन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा के हर जिले में अलग-अलग तरह की विशेषताएं हैं. कहीं ऐतिहासिक स्थल हैं. कहीं धार्मिक स्थल है. सरकार हर जिले में डॉक्यूमेंट्री तैयार करेगी जिससे बाहर से आने वाले व्यक्ति को पता चल सके कि इस जिले में कौन से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल हैं और कहां नेचुरल ब्यूटी है. जिससे वह उसी हिसाब से अपना घूमने का कार्यक्रम तय कर सकें.
बीज गिराने के दौरान हरियाणा की वन विभाग की प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर डॉक्टर अमरेंद्र कौर का कहना है कि कोरोना महामारी के इस युग में हमें समझ में आया है कि, कुदरत के साथ जुड़े रहकर ही हम अपना बचाव कर सकते हैं. इसी के दृष्टिगत प्रदेशभर में COVID-19 विजय वाटिका बनाई जा रही हैं.जहा कई प्रकार के औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं.उन्होंने बताया कि हरियाणा हिमाचल सीमा पर पहाड़ी इलाकों में ड्रोन के माध्यम से बीजों का छिड़काव किया जा रहा है.ताकि हर जगह हर तरह के पेड़ पौधे तैयार हो सके.ऐसे 13हजार 500पौधे टिब्बी गांव में लगाए जा रहे हैं.
Leave a comment