DRDO Succesfully Tests Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle : डीआरडीओ ने किया हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

DRDO Succesfully Tests Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle :  डीआरडीओ ने किया हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली :  डीआरडीओ यानि की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपरमेंट ऑर्गनाइजेशन ने आज स्वदेशी रूप से विकसित स्क्रैमजेट प्रोपल्शन सिस्टम का उपयोग कर हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनट्रेटर वाहन का सफलतापूर्वक परीक्षण कियाहै.साथ ही यह जानकारी खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी है.

आपको बता दें कि, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज सफल हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोनट्रेटर वाहन परिक्षण के लिए खुद यह जानकारी दी है.  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, इस सफलता के बाद अब अगले चरण की प्रगति शुरू हो गई है. उन्होनें कहा कि, 'मैं डीआरडीओ को इस कामयाबी के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाया.

उन्होनें आगे कहा कि, मैंने परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों से बात की है और उन्हें इस महान उपलब्धि पर बधाई दी है. भारत को उन पर गर्व है. बता दें कि, आज हाइपरसोनिक टेक्नॉलजी डेमोनस्ट्रेटर वाहन का सफल परीक्षण किया है. इससे पहले जून 2019 में इसका पहला परीक्षण किया गया था. इसका इस्तेमाल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने और काफी कम खर्चे में सैटेलाइट लॉन्चिंग में की जाएगी. साथ ही हाइपरसोनिक और लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों के लिए यान के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

Leave a comment