
US Tariff Fail: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इस वजह से शुरुआत में कई सेक्टर्स पर देखने को मिला, लेकिन बीते 27 अगस्त से लागू ये टैरिफ बेअसर होता दिखाई दे रहा है। इस वजह से न भारत की इकोनॉमी पर कोई असर दिखा है। साथ ही अब तो निर्यात में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। नवंबर महीने में भारतीय निर्यात के आंकड़े में बड़ा उछाल आया है, तो वहीं आयात में गिरावट देखी गई। इसके साथ ही एक गुड न्यूज ये भी है कि ट्रंप टैरिफ के तमाम साइड इफेक्ट के बाद भी भारत का व्यापार घाटा नवंबर में कम देखने को मिला।
भारत ने किया कमाल
अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ के दबाव के बाद भी भारत ने कमाल किया। नवंबर, 2025 में निर्यात में इजाफा होने से व्यापार घाटा कम हुआ। व्यापार घाटे में ये गिरावट इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्ट के अच्छे प्रदर्शन से आई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नवंबर में भारत का व्यापार घाटा कम होकर 24.53 अरब डॉलर रहा। वहीं 1 साल पहले ये आंकड़ा 31.93 अरब डॉलर दर्ज किया गया था।
सोमवार, 15 दिसंबर को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का वस्तु व्यापार घाटा नवंबर में अक्टूबर के मुकाबले तेजी से कम हुआ। अक्टूबर में टैरिफ के दबाव के बीच ये 41.68 अरब डॉलर था। ट्रेड डेफिसिट में ये गिरावट भारत के मजबूत निर्यात और कम किए गए आयात के कारण बिजेनस ग्रोथ का संकेत देता है।
रिपोर्ट में आया सामने
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 38.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, बीते महीने भारतीय आयात में 1.88% की गिरावट दर्ज की गई और ये घटकर 62.66 अरब डॉलर रह गया। नवंबर में भारत के आयात और निर्यात दोनों के लिहाज से एक अच्छा महीना करार दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि सर्विस सेक्टर भी मजबूत बना रहा, अकेले भारत का अमेरिका को निर्यात नवंबर में पिछले वर्ष की तुलना में 1.3 अरब डॉलर बढ़कर 6.98 अरब डॉलर तक पहुंच गया। 50 प्रतिशत के हाई टैरिफ के बावजूद अमेरिका को भारत का माल निर्यात स्थिर बना हुआ है।
Leave a comment