
Bageshwar Dham Sarkar Advice: हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी का स्थान विशेष है। उनकी पूजा हर हिन्दुओं के घरों में की जाती है। यहां तक की घर के कण-कण में मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं, हमलोगों के द्वारा कुछ अनुचित कार्य करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही वह घर से दूरी बना लेती हैं।
मां लक्ष्मी के कई रूप होते हैं। जो भक्त जिस रूप में माता की पूजा करता है, मां उसी रूप में भक्त पर कृपा बरसाती है। साथ ही भक्त को धन-संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं। इसके अलावा दापंत्य जीवन भी बेहतर हो जाता है। वहीं, बागेश्वर धाम के पिठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, क्यों मां लक्ष्मी अनुचित कार्य करने से दूरी बना लेती हैं।
क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?
धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं, तो वह घर में नहीं रुकती हैं। उन्होंने कहा कि जिस घर में मां, बाप, गुरु, संत, अतिथि का अपमान होता है। वहां मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। साथ ही अपमान करने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन सकता है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि, जो व्यक्ति रसोई में जुठे बर्तन या छोड़ देता है। उनके घर में मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं, ना ही मां लक्ष्मी का वास होता है।
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि, जो व्यक्ति अपने घर में उत्तर की दिशा में कचड़ा डालता है और उत्तर दिशा में झाड़ू रखता है। उस घर में मां लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं और नारायण का पूजन नहीं करते हैं। उनके घर में भी मां लक्ष्मी की वास नहीं होती है। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, सभी को मां लक्ष्मी के साथ-साथ नारयण की भी पूजा करनी चाहिए। साथ ही घर की साफ-सफाई करनी चाहिए।
Leave a comment