
Nag Panchami: देशभर में शुक्रवार को नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान शिव और नाग देव की आराधना करना शुभ होता है। नाग पंचमी के दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से नागों की पूजा करता है, उनकी कुंडली में राहु-केतु ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही परिवार में धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार,नाग पंचमी के दिन रात में पांच विशेष उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया सकता है, जिससे साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही घरवालों की सेहत अच्छी रहती है। चलिए जानते हैं 5 ऐसे उपायों के बारे में, जो व्यक्ति आज यानी नाग पंचमी के दिन रात में चुपचाप करता है, तो उसे पैसों की कमी से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
सुपारी
नाग पंचमी के दिन रात में धन की देवी मां लक्ष्मी को पांच सुपारी अर्पित करें। कुछ देर बाद उन 5 सुपारी को अपने घर की तिजोरी में चुपचाप लाल कपड़े में बांधकर रख दें। इसे उपाय को आज सफलतापूर्वक करने से आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में शांति और खुशहाली बरकरार रहेगी।
नाग देव की आकृति बनाएं
नाग पंचमी के दिन रात में घर के मुख्य द्वार पर नाग देवता की 8 आकृति बनाकर उनकी पूजा करें। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नाग देवता की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
चांदी का सिक्का
नाग पंचमी के दिन एक चांदी का सिक्का लें। उसे गंगाजल से साफ करें और फिर अपने घर के मंदिर में रख दें। इस उपाय से आपको मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही बिजनेस में भी वृद्धि हो सकती है।
शिवलिंग का जलाभिषेक करें
नाग पंचमी के दिन रात में शिवलिंग का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसी के साथ शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। इस उपाय से आपको पापों से मुक्ति मिल सकती है और घर-परिवार में सुख-शांति का वास होगा।
Leave a comment