
Sunday Astro Tips: रविवार का दिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूर्यदेव का दिन माना जाता है। आज के दिन लोग भगवान सूर्य की उपासना करते हैं। और भगवान सूर्य को खुश करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। आज के दिन सूर्यदेव की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति आती है। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती हैं जिनका सेवन रविवार को नहीं करना चाहिए। कहते हैं इनका सेवन रविवार को करने से सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं।
लाल साग का उपयोग
रविवार के दिन लाल साग खाना अशुभ माना गया है क्योंकि इस तरह के मिश्रित अल्पकालिक बारहमासी पौधे को वैष्णव धर्म में मृत्यु का प्रतीक माना गया है।
मछली खाने से बचे
मछली में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन मछली एक मांसाहारी भोजन है। इसलिए रविवार को इसे खाने से बचना चाहिए।
मसूर की मनाही
मसूर में भी प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो मांस में पाए जाने वाली मात्रा से अधिक है। इसलिए इसे 'देव भोग' के रूप में नहीं चढ़ाना चाहिए साथ ही आज के दिन इसका उपयोग करने से बचना चाहिए।
लहसुन
वैसे तोलहसुन ब्लड प्रेशर को संतुलित करने के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन रविवार को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लहसुन को अशुभ माना गया है।
प्याज
प्याज सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन रविवार के दिन प्याज का सेवन सूर्यदेव को नाराज कर सकता है।
तेल और नमक का सेवन
रविवार के दिन तेल और नमक का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन बाल कटाने और तेल की मालिश भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन मांस और मंदिरा से उचित दूरी बना के रखना चाहिए। तांबे की धातु से बनी वस्तु खरीदने और बेचने से भी बचना चाहिए।
Leave a comment