
Saturday Upay: शनिवार का दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव का दिन माना जाता है। आज के दिन शनिदेव की पूजा करने से भगवान शनि की कृपा बरसती है। शनि देव को खुश करने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। माना जाता है कि शनिदेव अगर नाराज हो जाते हैं तो भक्तों को बुरे वक्त का सामना करना पड़ता है।इसलिए शनिवार को शनिदेव के भक्त विशेष सावधानी बरतते हैं। शनिवार को कुछ चीजें होती हैं जिनको नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि शनिवार क्या क्या चीजें हैं जिन्हें नहीं खरीदना चाहिए और शनिदेव को खुश करने के लिए किन उपायों को करना चाहिए।
चढ़ाना चाहिए सरसो का तेल
शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन आज के दिन सरसो का तेल खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
काला कपड़ा होता है शुभ
शनिवार के दिन काले कपड़ा शुभ माना जाता है। कहते हैं शनिवार को काला कपड़ा पहनना चाहिए और काले कपड़े का दान भी करना चाहिए लेकिन आज के दिन काले कपड़े को खरीदना नहीं चाहिए।
करना चाहिए लोहे का दान
इस दिन लोहे का दान भी शुभ माना जाता है। लेकिन लोहे का कोई सामान नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
नहीं खरीदना चाहिए नमक
आज के दिन नमक को भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के दिन नमक खरीदने से घर के सदस्यों पर कर्ज चढ़ता है। इसकी वजह से घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है।
कोयला खरीदना होता है अशुभ
शनिवार के दिन कोयला भी नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है शनिवार के दिन कोयला खरीदने से शनि दोष लगता है। जिसकी वजह से हर काम में रुकावट आती है। इसके साथी ही इस दिन काजल, कैंची और झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए। ये खरीदना आज के दिन अशुभ माना जाता है।
Leave a comment