Diwali 2020: दिवाली पर इन वास्तु नियमों का जरूर करें पालन, मिलेगी समृद्धि

नई दिल्ली. देशभर में दिवाली का त्योहार आज 14 नवंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है. हालांकि कोरोना काल में इस साल दीपावली की धूम थोड़ी हल्की सुनाई दे रही है. दिवाली पर विधि-विधान पूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. दिवाली से पहले लोग घरों में साफ सफाई करते हैं. क्योंकि कहा जाता है कि जिस घर में साफ सफाई होती है वहीं लक्ष्मी जी वास करती हैं.
लक्ष्मी जी पूजन में तमाम प्रकार की पूजन सामग्री का प्रयोग कर पूजा की जाती है. लेकिन दिवाली साफ-सफाई और सजावट के अलावा भी कई वास्तु नियम होते हैं. जिनका पालन रने से आपके जीवन में खुशहाली, प्रसन्नता और समृद्धि पर सकते हैं.
-
दिवाली की पूजा से पहले सबसे पहले यही नियम होता है कि घर में साफ सफाई की जाएं. अन्यथा मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है. साथ ही घर में अनावश्यक कबाड़ न रखें.
-
रूकी हुई घड़ी घर में ना रखें. पुराने कपड़े ना रखें, इसे गरीबों में बांट सकते हैं. घर के आगे या उत्तर दिशा में गड्ढ़ा ना हो. उसे भरवा दें. दक्षिण की तरफ घर का मुहं है तो वहां भगवान गणेश की तस्वीर लगाएं. दरवाजा आवाज करता है तो ज्वाइंट में तेल डालें.
-
जहां मां लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना करें वहां पर सामान को व्यवस्थित तरीकें से रखें. फोटो एवं मूर्तियों की सफाई के लिए स्वच्छ कपड़े का इस्तेमाल करें. मदिंर में मूर्ति स्थापना से पहले लाल रंग के नए कपड़े को बिछाएं. ध्यान दें कि मंदिर में काले रंग का इस्तेमाल न हो.
-
घर दरवाजे और खिड़कियों पर स्वास्तिक चिन्ह बनाएं और शुभ लाभ लिखें. साथ ही ये चिन्ह्र बनाने से पहले दरवाजों पर सरसो का तेल लगाएं. कहा जाता है कि दरवाजे में तेल लगाने से दरवाजा खुलते और बंद होते समय आवाज न आएं. क्योंकि ये आवाज शुभ हीं होती है.
Leave a comment