DIVORCE TEMPLE: दुनिया का एकलौता मंदिर, जहां केवल तलाकशुदा महिला की है एंट्री!

DIVORCE TEMPLE: दुनिया का एकलौता मंदिर, जहां केवल तलाकशुदा महिला की है एंट्री!

Ajab-gajab: शादी को एक पवित्र रिश्ता माना जाता है जिसमें दो लोग ही नहीं दो परिवार एक नए रिश्ते में बंधते है, लेकिन तलाक एक समाज की नजरो में गलत माना जाता है। क्योंकि इसमें  दोनों परिवार के नए रिश्ते टूट जाता है और इसका सबसे ज्यादा असर महिला के ऊपर पड़ता है। महिला को लोग ताने मार-मारकर जीना दुभर कर देते है। लेकिन इस सब के बीच क देश में महिलाओं के लिए एक मंदिर बनाया गया है जिससे तलाक मंदिर भी कहा जाता है। इसमें तलाकशुदा महिला रह सकती है और उनको मंदिर में सारी सुविधा मिलेगी। 

600 साल पूराना मंदिर

दरअसल जापान में एक सैकड़ों साल पूरा मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण करीब 600 साल पहले महिलाओं को सशक्त करने के लिए बनाया गया था। इस मंदिर को डिवॉर्स टेम्पल के नामा से जाता है। जापान के कनागवा प्रांत में कामाकुर शहर में मतसुगाओका तोकेई जी (Matsugaoka Tokei-ji Temple) मंदिर स्थित है, जिसे डिवॉर्स टेम्पल के नाम से जाना जाता है।

महिलाओं का है इससे खास नाता

कहा जाता है कि जब जापान में महिलाओं के पास अधिकार नहीं होता था, तब इस मंदिर का निर्माण किया गया था। घर में प्रताड़ित होने वाली महिलाओं को इस मंदिर में सहारा मिलता था। यह उनका एक तरह का दूसरा बन जाता था और यहां पर वह अपना जीवन गुजारती थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक बौद्ध मंदिर है। बुद्धिस्ट नन काकुसान शीडो-नी ने इस मंदिर को साल 1285 में बनवाया था। जापान में 1185 से लेकर 1333 के बीच महिलाओं की स्थिति बेहद खराब थी। उनके पास किसी तरह का कोई अधिकारी नहीं था। इसके अलावा महिलाओं के पर कई सामाजिक प्रतिबंध भी थे।

अगर कोई महिला शादी से खुश नहीं थी और घरेलु हिंसा का शिकार होने पर इस मंदिर में आकर रहती थी।  यह मंदिर कुछ समय बाद महिलाओं का आधिकारिक रूप से तलाक का सर्टिफिकेट भी देना शुरू कर दिया, ताकि वह खुशहाली से अपनी जिंदगी जी सकें।

Leave a comment