Congress On SIR: एक तरफ एसआईआर को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खासकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एसआईआर के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के मंत्री ने एसआईआर को सही ठहराया है।
1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की तरफ से एसआईआर के खिलाफ रैली होने जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के मंत्री ने SIR को सही बताया है। जिसके बाद कांग्रेस के भीतर से दो राय सामने आ रही है।
कर्नाटक के मंत्री ने क्या कहा
कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने एसआईआर प्रक्रिया को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य में 1 करोड़ वोट काटे जाने का खुलकर समर्थन किया है। उनके बयान के बाद कांग्रेस अपने घर में ही घिर गई है। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने दावा कि कांग्रेस नेताओं की मुस्तैदी और कार्यकर्ताओं को दी गई ट्रेनिंग का ही असर था कि कर्नाटक में कोई धांधली नहीं हुई। सतीश जारकीहोली ने कहा कि देश के दूसरे राज्य में भी कर्नाटक की तरह ही काम होना चाहिए।
वोट काटने की प्रक्रिया को सही बताया
सतीश जारकीहोली ने कहा कि राज्य में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जो दूसरी जगह चले गए हैं। कई वोटर के फर्जी नाम जुड़े हुए थे। ऐसे में इन नामों को हटाना आवश्यक था। उन्होंने जोर देकर कहा कि वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए ऐसा दूसरे राज्यों में भी होना चाहिए।
Also read: केरल के विधायकों की बल्ले-बल्ले, बढ़ेगी 43 प्रतिशत सैलरी, IPAD भी देने का प्रस्ताव