Search KhabarFast

Press ESC to close

‘The Kashmir Files’ की पीएम मोदी ने की तारीफ, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया धन्यवाद

‘The Kashmir Files’ की पीएम मोदी ने की तारीफ, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया धन्यवाद

नई दिल्ली:  डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी ने लोगों का दिल दहला दिया है। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार की इस दास्तां को देख दर्शकों नम आंखों से सिनेमाघरों से निकलते नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म को सराहा है। डायरेक्टर विवेक अग्निहहोत्री ने पीएम मोदी का यह वीडियो शेयर कर उन्हें धन्यवाद दिया है।

विवेक अग्निाहोत्री ने ट्विटर पर लिखा धन्यवाद पीएमो भारत नरेंद्र मोदी, दुश्मन और सच पर इतना तगड़ा बहस करने के लिए। नया भारत उभर रहा है। इसी के साथ विवेक ने पीएम मोदी के उस वीडियो को शेयर किया जिसमें उन्होंने द कश्मीर फाइल्स पर बात की है। पीएम मोदी ने द कश्मीर फाइल्स का सिर्फ जिक्र ही नहीं बल्किश इसके डायरेक्टर को भी निडर बताया है।

इतना ही नहीं पीएम मोदी ने अपने एक संबोधन में इस फिल्म का विरोध कर रहे लोगों को दो टूक सुनाई है।उन्होंने कहा 'इतनी बड़ी घटना पर कोई फिल्म नहीं बना पाया क्योंकि सत्य को दबाने की लगातार कोशिश हुई है। हमारे देश में भारत विभाजन जब हमने 14 अगस्त को एक हॉरर डे के रूप में याद करने के लिए। तय किया तो कई लोगों को बड़ी परेशानी हो गई। कैसे भूल सकता है देश कभी कभी उससे भी सीख मिलती है भारत विभाजन में ऑथेन्टिंक कोई फिल्म नहीं बनी है, और इसलिए इन दिनों आपने देखा होगा कश्मीर फाइल्स फिल्म की चर्चा चल रही है।

जो लोग हमेशा फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात बौखला गई है पिछले पांच-छह दिन से और इस फिल्म की, तथ्यों और आर्ट के आधार पर इसकी विवेचना करने के बजाय उसको हतोत्साहित करने की मुहिम चला दी है।एक पूरे इको-सिस्टम ने। कोई सत्य उजागर करने का साहस करे, उसे जो सत्य लगा उसने प्रस्तुत करने की कोशिश की, लेकिन उस सत्य को ना समझने की ना स्वीकारने की तैयारी है, ना ही दुनिया इसे देखे इसकी मंजूरी है, जिस प्रकार का षडयंत्र पिछले पांच-छह दिन से चल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast