कई औषधियों से भरपूर होता हैं लसोड़ा का फल, ये बीमारियों होगी जड़ से खत्म

कई औषधियों से भरपूर होता हैं लसोड़ा का फल, ये बीमारियों होगी जड़ से खत्म

Health:भारत में कई फल ऐसे हैं, जिसके बारे में शायद अधिकतर लोगों को पता नहीं है। ऐसा ही एक लसोड़ा फल है। जो कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लसोड़ा एक पहाड़ी फल है। इसे गोंदी और निसोरी नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में काफी छोटा होता है, लेकिन गुणों का खजाना है। यह (Lasoda Fruit) कई रोगों को दूर रखने में कारगर है।

क्या है लसोड़ा

बहुवार या लसोड़ा एक वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, चीन एवं विश्व के अनेक भागों में पाया जाता है। इसे हिन्दी में 'गोंदी' और 'निसोरा' भी कहते हैं। संस्कृत में 'श्लेषमातक' कहते हैं। इसके फल सुपारी के बराबर होते हैं। कच्चा लसोड़ा का साग और आचार भी बनाया जाता है।

इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि। बहुवार या लसोड़ा (Cordia myxa) एक वृक्ष है जो भारतीय उपमहाद्वीप, चीन एवं विश्व के अनेक भागों में पाया जाता है। इसे हिन्दी में 'गोंदी' और 'निसोरा' भी कहते हैं। संस्कृत में 'श्लेषमातक' कहते हैं। इसके फल सुपारी के बराबर होते हैं।

लसोड़ा के फायदे

खांसी-गले में खराश कम करें- दरअसल खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान लोगों को लसोड़े को पीना चाहिए।

सूजन करे कम- सूजन की समस्या जिन लोगों को अक्सर परेशान करती हैं, उनके लिए लसोड़ा काफी फायदेमंद (Lasoda ke fayde in Hindi) होता है।

त्वचा संबंधित समस्याओं को करे दूर- यदि आपको खाज, खुजली, फोड़े-फुंसियों की समस्या है, तो लसोड़े के बीज का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।

शरीर को बनाए मजबूत- यदि आपको शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है, तो आप लसोड़े का फल कच्चा या सूखा भी खा सकते हैं।

Leave a comment