
नई दिल्ली: मानसून अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लाता है। बारिश के मौसम में बच्चों में डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। आज कल डायरिया बहुत ही आम समस्या हो गया है। लेकिन डायरिया होने से बच्चो की सेहत पर बहुत बुरा असर होता है। डायरिया होने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिससे बच्चे काफी कमजोर हो जाते है। डायरिया आमतौर पर संक्रमण की वजह से होता है।
बारिश के मौसम में बैक्टेरिया बहुत तेजी से बढ़ता है। इसीलिए इस सीजन में बहुत ज्यादा सावधानी रखना पड़ता है। डायरिया के कारण शरीर में डीहाईड्रेशन होने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बच्चो के डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए।
मानसून में इस तरह से बच्चों को डायरिया से बचाए
बच्चो को डायरिया से बचाने के लिए सबसे पहले उनके हाथों को धोते रहना चाहिए, स्ट्रीट फूड खाने से रोके, उन्हें घर का ही खाना दें, गंदे बारिश की पानी में खेलने न दें। गंदे पानी से डेंग्यू का भी खतरा होता है। बच्चो को प्यूरिफाइड पानी ही पीलाए। घर के आस-पास जगहों पर पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
डाइट में शामिल करें इन चीजों को
मानसून के सीजन में बच्चो को हेल्दी खाना दें। हरी सब्जी, फ्रूट्स, दाल, साबूत अनाज जैसे भोजन का ही सेवन करना चाहिए। खाने में दही का सेवन जरूर करें। दही खाने को पचाने में भी मदद करता है। खाने में पाचन को दुरूस्त करने वाली चीजों का सेवन करे। जैसे की जीरा, हींग, अदरक और धनिया का अधिक इस्तमाल करें।
डायरिया का घरेलू इलाज़
अगर आपके घर में भी किसी को डायरिया हो गया है, तो ज्यादा से ज्यादा ल्किविड डाइट दें, ओआरएस का घोल दें, क्योंकि इस वक्त शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डायरिया होने के बाद आपको केला, चावल, दही और सेब का सेवन करना चाहिए।
Leave a comment