
पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूम-धूम से मनाया जा रहा है। वहीं हरियाणा सरकार ने जन्माष्टमी के पर्व पर आज और कल का सभी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश घोषित किया है।
चंडीगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर जगह-जगह मंदिर में बेहतरीन सजावट की गई है। रात्रि में मंदिरों की शोभा देखने लायक है। बता दें कि चंडीगढ़ में इस्कॉन मंदिर धाम और गोरिया मठ में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष प्रोग्राम देखने लायक होता है और गोरिया मठ में डिजिटल झांकियों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।
वही दूसरी ओर इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती के साथ लोगों का आना शुरू हो जाता है। उसके पश्चात मंदिर में तुलसी आरती ,प्रभात फेरी , गुरु पूजा जैसे अनेक प्रोग्राम शुरू हो जाते हैं। उसके बाद पूरे दिन भगवान श्री कृष्ण से जुड़े प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। जन्माष्टमी के पर्व को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। बता दे कि आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था तभी से यह धार्मिक त्योहार मनाया जा रहा है। इसको लेकर मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के साज सज्जा की खरीदारी को लेकर गुरुवार को बाजारों में भीड़ रही।
Leave a comment