Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून DM सविन बंसल समेत कई IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून DM सविन बंसल समेत कई IAS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलाधिकारियों, सचिवों और विभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे चर्चित बदलाव देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल का माना जा रहा है।

देहरादून DM सविन बंसल बने सचिव नियोजन

देहरादून के जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी के सीईओ रहे सविन बंसल को शासन में सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। आशीष चौहान अभी तक UCADA और खेल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Also read: Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में SDRF का ‘ऑन ग्राउंड एक्शन’, बद्रीनाथ धाम पहुंचे सेनानायक अर्पण यदुवंशी

गढ़वाल मंडल आयुक्त बने आनंद स्वरूप

सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रहे आनंद स्वरूप को गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार विनय शंकर पांडे के पास था।

विनय शंकर पांडे को मिला बड़ा दायित्व

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय शंकर पांडे को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास UK Health System Development Project का दायित्व भी रहेगा।

बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव पशुपालन रहे बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। वहीं डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया है।

सोनिका से कर एवं निबंधन विभाग हटा

आईएएस अधिकारी सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन का प्रभार हटा दिया गया है।

नगर निगम देहरादून में भी बदलाव

देहरादून नगर निगम की नगर आयुक्त नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।

बागेश्वर DM बदले

आईएएस अधिकारी अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि वर्तमान डीएम आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना का दायित्व दिया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

1. प्रतीक जैन को आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया।

2. संदीप तिवारी को मिशन निदेशक NHM की जिम्मेदारी मिली।

3. दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और खेल-युवा कल्याण विभाग का दायित्व दिया गया।

4. मनुज गोयल से NHM का प्रभार हटाया गया।

5. संजय कुमार को समाज कल्याण निदेशक हल्द्वानी बनाया गया।

6. अभिषेक रुहेला को PMGSY का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया।

बता दें, शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली निगम के SDO, JE समेत 3 अफसर सस्पेंड, रैपिड मेट्रो सेवा हुई थी ठप

जानकारी के मुताबिक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम प्रबंधन ने फरीदाबाद के पाली स्थित 220 केवी सब-स्टेशन के प्रभारी एसडीओ संदीप सिंह, जेई बृजेश एवं गुरुग्राम के सेक्टर-72 स्थित 220 केवी सब-स्टेशन में तैनात संदीप जैन को सस्पेंड कर दिया है वहीं जांच के आदेश दिये हैं।

Haryana Roadways: हरियाणा में पीपी मोड पर बनेंगे पिपली, सोनीपत और गुरुग्राम के आधुनिक बस अड्डे, ये मिलेगी सुविधाएं

विज ने कहा कि हरियाणा में अम्बाला छावनी ऐसा शहर है जहां पर लोकल सेवा की सभी 25 बसें पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक एवं वातानुकूलित हैं। इन बसों की सुविधाओं से अम्बाला के लोगों को अपने आवागमन में काफी आसानी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast