Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इस वक्त रहेगा शुभ मुहूर्त, फटाफट कर लें सोना-चांदी की खरीदारी

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इस वक्त रहेगा शुभ मुहूर्त, फटाफट कर लें सोना-चांदी की खरीदारी

Auspicious Time To Byu In Dhanteras: शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से दीपोत्सव की शुरुआत होती है। त्रयोदशी पर भगवान धन्वन्तरि को समर्पित धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। साथ ही धनतेरस के दिन शुभ चीजों की खरीदारी की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन उपासना करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में   

29 अक्टूबर को धनतेरस 

पंचाग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक है।

इस वक्त करें खरीदारी   

धनतेरस के दिन सोना, चांदी और वाहन समेत आदि चीजों को खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक है। इसके अलावा आप 31 अक्टूबर को भी चीजें खरीद सकते हैं। 31 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 13 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 51 मिनट तक है।     

धनतेरस के दिन क्या करें?

शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस के जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इसके बाद मंदिर की साफ- सफाई करें। इसके बाद चौकी पर भगवान धन्वन्तरि के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें। उसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा पर चंदन का टीका लगाएं और फूल माला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें। बताया जाता है कि मंत्रों का जाप करने से जीवन में उन्नती होती है। अंत में फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं और प्रसाद को बांट दें।     

Leave a comment