
Dhanteras 2024 Celebration: दीपों का त्योहार यानी दिवाली इस बार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन उससे पहले मंगलवार यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। बता दें कि इस दिन लोग मां धनवंतरी की पूजा करते हैं। इनकी पूजा करने से घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है। वहीं, धनतेरस के दिन किसी भी शुभ चीज के खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी भी खरीदते हैं।
धनतेरस के दिन लोग झाड़ू भी खरीदते हैं क्योंकि इस दिन झाड़ू का खरीदना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, झाड़ू में मां लक्ष्मी की वास होती है। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू घर में शुभ समाचार और संपन्नता लाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, धनतेरस के दिन झाड़ू का क्या महत्व है?
मां लक्ष्मी की कृपा कर सकते हैं हासिल
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिन झाड़ू का प्रयोग करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके जेब धन से भर सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन जोड़े में झाड़ू खरीदे यानी दो या चाऱ। वहीं, धनतेरस के दिन तुरंत आपको झाड़ू इस्तेमाल नहीं करना है। पहले आपको झाड़ू को पूजास्थल पर रख देना है। उसके बाद उसको भगवान गणेश और मां लक्ष्मी को समर्पित कर देना है। वहीं, दिवाली के अगले दिन आप उस झाड़ू का प्रयोग कर सकते हैं।
29 अक्टूबर को धनतेरस
पंचाग के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 13 मिनट तक है।
धनतेरस के दिन क्या करें?
Leave a comment