
नई दिल्ली: अक्सर अपने बयानों को लेकर कंगना रनौत विवादों में छाई रहती है। वहीं हाल ही में कंगना कि नई फिल्म धाकड़ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म पूरी तरह फ्लॉप निकली। जिससे प्रोड्यूसर को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खबरें आ रही है कि प्रोड्यूसर को इस फिल्म में जितने पैसे लगाए थे जिसकी एक तिहाई भी कमाई नहीं पाए है। प्रोड्यूसर को इस फिल्म की भरपाई के लिए अपने बंगले को भी बेचना पड़ रहा है।
दरअसल फिल्म के रिलीज होने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये फिल्म मॉक्स ऑफिस में तहलका मचा देगी लेकिन प्रोड्यूसर की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप निकली। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने चार करोड़ का बिजनेस किया जबकि इस फिल्म को बनाने में 85 करोड़ का बड़ा अमाउंट लगाया गया था। जिसकी भरपाई प्रोड्यूसर ने अपना बंगला बेचकर करनी पड़ा रही है।
हाल ही में धाकड़ फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बताया कि हमने बहुत डेडीकेशन के साथ धाकड़ फिल्म बनाई थी और ये अच्छी बनी भी। मुझे नहीं पता हम कहां गलत हो गए, पर मुझे लगता है ये जनता की च्वाइस है, कि वो क्या पसंद करते हैं क्या नहीं और क्या देखना चाहते हैं। लेकिन मेरी माने तो हम बहुत प्राउड फील करते हैं कि हमने ऐसी फीमेल सेंट्रिक स्पाइ एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाई। ऐसे जॉनर की फिल्म जो ज्यादा नहीं बनाई जाती हैं। मुझे लगता है जनता ऐसी फिल्मों के लिए अभी तैयार नहीं है।
वहीं बंगला बेचना वाली खबरों पर प्रोड्यूसर ने कहा कि ये सब बेसलेस है। प्रोड्यूसर ने कहा कि 'ऐसी बातें बेफिजूल में उड़ाई जा रही हैं, इनका कोई आधार नहीं है। फिल्म भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन हमने अपना लॉस काफी हद तक रिकवर कर लिया है और जो बाकि बचा है उसे भी कुछ समय में पूरा कर लेंगे।
Leave a comment