Search KhabarFast

Press ESC to close

डीजीसीए ने वापस लिया छुट्टी के रोस्टर को लेकर अपना आदेश, जल्द संचालित होगी इंडिगो फ्लाइट!

डीजीसीए ने वापस लिया छुट्टी के रोस्टर को लेकर अपना आदेश, जल्द संचालित होगी इंडिगो फ्लाइट!

Indigo Flights News: इंडिगो के प्लाइट के उड़ान में पिछले 2 दिनों से परेशानी देखने को मिल रही है, जो अब खत्म होने वाला है। DGCA ने रोस्टर से जुड़ा अपना आदेश वापस ले लिया है। राम मोहन नायडू ने इंडिगो मामले पर गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी। इसके बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया। डीजीसीए ने उस नियम को वापस ले लिया है, जो क्रू के लिए साप्ताहिक आराम के बदले छुट्टी का इस्तेमाल करने से रोकता था। ये नियम तुरंत प्रभाव से लागू किया गया।

बता दें की ये फैसला DGCA-22011/04/2021-FSD दिनांक 20.01.2025 के पत्र में निर्दिष्ट प्रावधान की समीक्षा के बाद लिया गया। इस प्रावधान में कहा गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी प्रतिस्थापित नहीं की जाएगी।

डीजीसीए ने क्यों उठाया ये कदम

डीजीसीए को कई एयरलाइनों से आवेदन मिले थे। इसके अलावा, चल रहे परिचालन व्यवधानों को देखते हुए, फ्लाइट्स के ऑपरेशन की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करना जरूरी माना गया। इसलिए, इस प्रावधान की समीक्षा करना जरूरी था, जिसमें ये तय किया गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।

ये नियम लिया गया वापस

डीजीसीए ने अपने पहले के लेटर के संदर्भित पैराग्राफ को वापस ले लिया। इस पैराग्राफ में ये निर्देश दिया गया था कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। ये आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जवाहर नवोदय विद्यालय की 6ठीं कक्षा में प्रवेश के लिए ये है आखिरी तारीख, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Jawahar Navodaya Vidyalaya: चंडीगढ़ , 24 जुलाई - नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

Kal Ka Mausam: 25 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, इन इलाकों में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, यहां पढ़े मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून अपने चरम पर है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 25 जुलाई को लेकर मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पेपर लीक विवाद...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना हुई कम, CJP का आंदोलन जारी

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इस बीच सरकार के शीर्ष सूत्रों ने साफ कर दिया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कोई संभावना नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast