
Devendra Fandavis Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही महायुति के अंदर मुख्यमंत्री पद के लिए काफी खींचतान देखी गई। हालांकि, बुधवार को आखिरकार भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फणडवीस को अपना नेता चुना लिया है। यानी अब लगभग यह तय हो गया है कि देवेंद्र फणडवीस 5 दिसंबर को दूसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। गुरुवार को शिवाजी पार्क मैदान में देवेंद्र फणडवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र में उपजी उथलपुथल को हल करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। आज उन्हीं दोनों के मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र फणडवीस को अपना नेता चुन लिया।
एकनाथ शिंदे ने दिखाई नाराजगी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद सीएम चेहरे को लेकर महायुति के अंदर काफी हलचल देखने को मिली। दरअसल, इस चुनाव में भाजपा 133 सीटों पर जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी। जिसके बाद यह तय था कि सीएम भाजपा गुट का ही होगा। जिससे कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की नाराजगी खुल कर सामने आई। वो चुनाव खत्म होते ही मुबंई से दूर चले गए। बीच में वो दिल्ली भी गए। लेकिन इसके बाद वो अपने गांव चले गए। माना जा रहा है कि पहले वो सीएम पद की मांग कर रहे थे। और फिर उन्होंने गृह मंत्रालय पर दावा ठोक दिया। हालांकि, इसको लेकर भी पेंच फंसा रहा। अब माना जा रहा है कि सभी मामले सुलझ गए हैं। हालांकि, 5 दिसंबर को सीएम और 2 डिप्टी सीएम ही शपथ लेंगे। अभी कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे।
चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
गौरतलब है कि बीते महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी। भाजपा ने खुद के दम पर 132 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट 57 और अजित पवार गुट को 41 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, 5 निर्दलियों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में भाजपा के 137 विधायक हो गए हैं। बता दें, महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की आवश्यकता होती है।
Leave a comment