Search KhabarFast

Press ESC to close

‘आपकी ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी’ टीम इंडिया की जीत पर बोले पीएम मोदी

‘आपकी ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी’ टीम इंडिया की जीत पर बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास और नवाचार (RDI) योजना कोष का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "आज का ये आयोजन साइंस से जुड़ा है लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा। पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है। ये भारत का पहला महिला विश्व कप है। मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमें आप पर गर्व है। आपकी ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।

विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कल भारत ने विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया है। कल भारत के वैज्ञानिकों ने भारत की सबसे बड़ी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और ISRO को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"

आज भी विज्ञान और तकनीक की दुनिया में बहुत बड़ा दिन है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भी विज्ञान और तकनीक की दुनिया में बहुत बड़ा दिन है। 21वीं सदी के इस समय में बहुत आवश्यकता थी कि उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर मंथन के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ एक साथ जुटे और वो मिलकर के दिशा दिखाएं। इसी आवश्यकता ने एक विचार को जन्म दिया और इसी विचार से इस सम्मेलन का विज़न बना। मुझे खुशी है कि आज वो विजन इस सम्मेलन के रूप में आकार ले रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast