Search KhabarFast

Press ESC to close

‘100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं’ अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

‘100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं’ अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि,  "पिछले दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 % ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 % ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये ड्यूटी केवल 40 दिनों (19 अगस्त से 30 सितंबर तक) तक हटाई गई है। ये देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी वो भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी। तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 50% टैरिफ भारत पर लगाया है। हमें भी कपास पर 11% से 50% टैरिफ कर देना चाहिए था दूसरों देशों ने यही किया। ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया तो हमें 100% टैरिफ लगा देना चाहिए था क्या हम कमजोर देश हैं।

पता नहीं क्या मजबूरियां हैं- अरविदं केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''चीन के ऊपर ट्रंप ने 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया तो चीन ने भी 125 प्रतिशत टैरिफ लगाया, ट्रंप को झुकना पड़ा। मेक्सिको, कनाडा, यूरोपियन यूनियन हर जगह सरकारों ने ट्रंप का जवाब दिया. ट्रंप एक कायर आदमी है, जो ट्रंप के खिलाफ खड़ा हुआ, उसके सामने ट्रंप को झुकना पड़ा. ट्रंप के सामने मोदी जी भीगी बिल्ली बने हुए हैं। पता नहीं क्या मजबूरियां हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है।

Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’

Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत किसी का भी नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित वोट बैंक पर आधारित पार्टियों के उदय और मज़बूत होने का श्रेय पूरी तरह से कांग्रेस की अपनी नीतियों को दिया। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने 1980 और 90 के दशक में दलितों के लिए सही कदम उठाए होते, तो न तो जाति-आधारित क्षेत्रीय पार्टियां उभरतीं और न ही दलित समुदाय उनकी तरफ आकर्षित होता।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast