Delhi News: सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

Delhi News: सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

नई दिल्लीसप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार बिकवाली की वजह से बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सेंसेक्स 367.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 85,041.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 99.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 26,042.30 पर बंद हुआ। बीएसई के टॉप 30 शेयरों में 6 शेयरों को छोड़कर बाकि सभी शेयर में गिरावट दर्ज की है। महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब 1.50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के वाबजूद इस सप्ताह में शेयर बाजार 0.4 की बढोत्तरी के साथ बंद हुआ।

क्यों हुई शेयर बाजार में गिरावट

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII)लगातार बाजार से बिकावली कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेज की कीमतों में उछाल और अमेरिकी डॉलर में 23 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। अब रुपये के मुकाबला डॉलर 89.94 पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो लगातार तीसरे सत्र में नेट सेल का संकेत है।

वहीं ग्लोबल मार्केट्स में कच्चे तेल की कीमतों मामूली उछाल दर्ज की गई है। जब अमेरिका ने वेनेजुएला को तेज भेजने पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का आदेश दिया। साथ ही कई इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए।

 

Leave a comment