हॉकी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत सिंह को मिली कप्तानी; इन खिलाड़ियों को मिली जगह

हॉकी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत सिंह को मिली कप्तानी; इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Hockey Asia Cup 2025हॉकी एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है, बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 2026 FIH हॉकी विश्व कप (बेल्जियम-नीदरलैंड) के लिए क्वालिफायर है।

टीम इंडिया की कप्तानी का भार अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के हाथों में सौंपी है। डिफेंडर की जिम्मेदारी सुमित, जर्मनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जगराज सिंह हाथों में होगी। मिडफील्डर में राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद अहम भूमिका निबाएंगे। फॉरवर्ड के लिए मनदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह जिम्मदारी दी गई है। गोलकीपर के लिए कृष्ण बी पाठक, सूरज कारकेरा को टीम में जगह मिली है। वैकल्पिक खिलाड़ी के नीलम संजीप जेस, सेल्वम कार्ति रखा गया है।

यह एक अनुभवी और संतुलित टीम है- कोच

टीम के चयन पर मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह एक अनुभवी और संतुलित टीम है, जिसमें मजबूत गोलकीपिंग, हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के नेतृत्व में ठोस रक्षा, गतिशील मिडफील्ड और मजबूत फॉरवर्ड लाइन है। उनका लक्ष्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर 2026विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना है। यह टीम पेरिस 2024ओलंपिक में कांस्य पदक की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं टीम के संतुलन और क्वालिटी से बहुत खुश हूं। हमारे पास हर डिपार्टमेंट में (डिफेंस, मिड फिल्ड और अटैक) अनुभवी  खिलाड़ी हैं और यही सामूहिक ताकत मुझे सबसे ज़्यादा उत्साहित करती है। मुझे लगता है कि जिस तरह से यह टीम एकजुट होकर खेलती है, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत होगी।

 

Leave a comment