Delhi News: दिल्ली खेल महाकुंभ को मिला नया चेहरा, ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन

Delhi News: दिल्ली खेल महाकुंभ को मिला नया चेहरा, ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन

Delhi News: राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखब धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की है। आशीष सूद ने आशीष सूद ने घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन स्वेच्छा से दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। बता दें कि रेखा गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से मुलाकात के बाद फैसला लिया गया।

मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि, "आज दिल्ली सचिवालय में, मुझे देश के एक जाने-माने खिलाड़ी, दिल्ली के शिखर धवन की उपस्थिति से अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। शिखर धवन ने दिल्ली खेल महाकुंभ की तैयारियों को देखकर स्वेच्छा से ब्रांड एंबेसडर बनने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। एक सफल खिलाड़ी और व्यक्ति होने के बावजूद, उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। खेल महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू होगा, और वह खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए वहां मौजूद रहेंगे।

इस दौरान शिखर धवन ने कहा कि वो हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए मुझे ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। दिल्ली ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इस मिट्टी की सेवा करने के लिए मैं हमेशा हाजिर हैं। मुझे बड़ी खुशी है कि दिल्ली सरकार ने इतना अच्छा इनिशिएटिव लिया और यूथ के लिए इतना अच्छा इनिशिएटिव, इतना अच्छा प्लेटफार्म बना रहे हैं ताकि हमारे युवा स्पोर्ट्स में अच्छा करें, डिफरेंट करें। मुझसे स्पोर्ट्स में जितना भी बन पड़ेगा हम पूरा दम लगाएंगे, प्लेयर्स को पूरा सपोर्ट करेंगे।

Leave a comment